फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंडोनेशिया में सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त ,30 की मौत

Tue, 30 Jun 2015 04:40 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
इंडोनेशिया के मेदान शहर में हुए एक दर्दनाक हादसे में सेना का विमान रिहायशी इलाके में क्रैश हो गया है।
विज्ञापन


इस हादसे में करीब 30 नागरिकों की मौत हो गयी है। इंडोनेशिया के तलाशी एवं राहत एजेंसी के प्रवक्ता हिसार तुरनिप ने बताया कि विमान शहर के उस स्थान में दुर्घटनाग्रस्त हुआ है जहां पर एक होटल और कई मकान बने हुए हैं।

सूत्रों के अनुसार इस हादसे में 30 लोग मारे गए हैं हालांकि अभी तत्काल यह पता नहीं चल सका है कि विमान या जमीन पर पीड़ितों की संख्या कितनी है।

विमान ने सुदूर नातुना द्वीप के मेदान में वायुसेना के एक अड्डे से उड़ान भरी थी लेकिन कुछ मिनटों बाद ही यह दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें