44 सवारियों वाली अर्जेंटीना की लापता पुनडुब्बी के सिग्नल का पता लगाया जा रहा है। अर्जेंटीना के नौसेना अधिकारियों के मुताबिक कुछ सिग्नल प्राप्त हुए हैं, माना जा रहा है कि यह लापता हुई पनडुब्बी से आए हैं। अधिकारियों का कहना है शनिवार को सात सेटेलाइट कॉल का पता चला है जो अपने नियत स्थान तक पहुंचने में नाकाम रही है। रक्षा मंत्रालय इनकी लोकेशन का पता लगाने की कोशिश कर रहा है।
अर्जेंटीना का दल दक्षिण अटलांटिक में एआरए सैन जुआन पनडुब्बी को तलाश रही है, इस अभियान में नासा का रिसर्च प्लेन भी शामिल है। डीजल-इलेक्ट्रिक पनडुब्बी समुद्र तट से 430 किमी (267 मील) दूर गायब हो गया था। ब्रिटेन और इस क्षेत्र के देशों ने मदद की पेशकश की थी। अमरीकी नेवी ने समुद्र के गहरे पानी में बचाव अभियान शुरू किया हुआ है।
हुआ क्या था?
एआरए सैन जुआन उसविआ से अपने नियमित मिशन से लौट रहा था, जो ब्यूनस आयर्स के दक्षिणी मार डेल प्लाटा में स्थित दक्षिण अमरीका के दक्षिण के पास है।
कहां गायब हो गई है अर्जेंटीना की पनडुब्बी?
जर्मन-निर्मित पनडुब्बी का उद्घाटन 1983 में किया गया था। बुधवार की सुबह इस पनडुब्बी से अंतिम संपर्क हुआ था। दक्षिण-पूर्वी वाल्देज प्रायद्वीप की अंतिम ज्ञात स्थिति के क्षेत्र के आस-पास एक अर्जेंटीना विध्वंसक और दो कार्वेट ( छोटा जंगी जहाज़) तलाशी अभियान का संचालन कर रही है। लेकिन अभी तक इसके ठिकाने के बारे में कोई सुराग नहीं मिल पाया है। तेज हवाओं और ऊंची लहरों से बचाव दल का कार्य मुश्किल हो गया है। ऐसा लगता है कि पनडुब्बी में बिजली कटने के कारण संचार की समस्याएं हुई होगी। नौसेना प्रोटोकॉल का कहना है कि अगर जहाज के साथ संपर्क नहीं हो पा रहा है तो उसे वापस समुद्र तट पर आना चाहिए।