फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामान्य कारणों से हुई अराफात की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
फ़्रांसीसी वैज्ञानिकों की एक टीम का कहना है कि पूर्व फ़लस्तीनी नेता यासिर अराफात की मौत के कारण कुदरती थे। यासिर अराफात  की 2004 में मौत हो गई थी।
विज्ञापन


फ़्रैंच मीडिया में ये ख़बरें आई हैं।वैज्ञानिकों के मुताबिक़ उन्होंने अपनी रिपोर्ट में निष्कर्ष निकाला है कि अराफात  की मौत ‘सामान्य संक्रमण’ की वजह से हुई।

इससे पहले स्विस वैज्ञानिकों ने अपनी रिपोर्ट में कहा था कि उनके शरीर पर हुए टेस्ट में पोलोनियम की ‘अप्रत्याशित ऊंची’ प्रक्रिया का पता चला था।

स्विस वैज्ञानिकों की रिपोर्ट से ‘आंशिक तौर पर’ फलस्तीनियों के इस विश्वास को बल मिला था कि उन्हें ज़हर दिया गया था।

अराफात  के आधिकारिक मेडिकल रिकॉर्ड्स बताते हैं कि उनकी मौत 2004 में ख़ून के संक्रमण की वजह से पड़े दौरे से हुई थी। उस वक़्त फ़्रांसीसी डॉक्टर मौके पर नहीं थे जो यह बता सकते कि इस संक्रमण की वजह क्या थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनकी हत्या के दावों- प्रतिदावों के बीच शव की पिछले साल जांच पड़ताल की गई थी। कई फलस्तीनियों ने इसके पीछे इसरायल का हाथ होने की बात कही थी, जिससे इसरायल हमेशा इनकार करता रहा है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें