दिग्गज प्रौद्योगिकी कंपनी एप्पल वीडियो सब्सक्रिप्शन प्रोडक्ट
नेटफ्लिक्स खरीद सकती है। इससे पहले ऐसी खबरें आई थीं कि एप्पल इस साल नेटफ्लिक्स से पार पाने के लिए एक अपना वीडियो सब्सक्रिप्शन प्रोडक्ट शुरू करने जा रहा है। जिम सुवा और एशिया मर्चेंट नाम के दो विश्लेषकों का कहना है कि हमें 40 फीसदी उम्मीद है कि एप्पल, नेटफ्लिक्स को खरीद सकता है। उन्होंने कहा कि दरअसल नई कर नीतियों के तहत एप्पल को अपने देश अमेरिका को लगभग 140 खरब रुपये (220 अरब डॉलर) लौटाने हैं।
कंपनी के पास लगभग 160 खरब रुपये (250 अरब डॉलर) हैं जो कि हर साल लगभग 31 खरब रुपये (50 अरब डॉलर) के हिसाब से बढ़ रहे हैं। नई अमेरिकी कर नीतियों के मुताबिक यह राशि बहुत ज्यादा है। उन्होंने आगे बताया कि ऐतिहासिक रूप से, ऐप्पल ने उच्च कर से बचने के लिए अमेरिका को नकद वापस लेने से बचा लिया है।
पढ़ें- iPhone 8 पर मिल रहा 9000 रुपए का डिस्काउंट, अब इतने में खरीद सकते हैं
इसलिए नए कर सुधारों के तहत एप्पल को अपने पैसे को खर्च करने की सुविधा दी गई है। गौरतलब है कि एप्पल की 90 फीसदी रकम विदेशों में है इसलिए एक बार 10 फीसदी कर प्रत्यावेदित करने पर एप्पल को विलय और अधिग्रहण या दोबारा खरीद के लिए 220 अरब डॉलर मिलेंगे।
नेटफ्लिक्स, अमेजन से मिल रही कड़ी चुनौती
एक रिपोर्ट के मुताबिक गानों, फिल्मों, टीवी कार्यक्रमों, एप्स आदि का बड़ा कलेक्शन रखने वाला एप्पल का आईट्यून शुरू में खासा लोकप्रिय हुआ था। लेकिन इसके बाद बड़ी संख्या में लोग अपने पसंदीदा शो को देखने के लिए नेटफ्लिक्स, अमेजन या हुलु जैसी सेवाओं का उपयोग करने लगे। इसके बाद इस क्षेत्र में एप्पल को लगातार कड़ी प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ रहा है जिसके लिए वह टीवी या फिल्मों के आकर्षक ऑफर देने के लिए मजबूर हो गई है।