नेपाल के धाडिंग जिले में एक ओवरलोडेडे बस के नदी में गिरने से 31 लोगों की मौत हो गई।नेपाल पुलिस ने बताया कि शनिवार को हुए इस हादसे में कई लोग घायल हुए हैं। सुबह पांच बजे के करीब बस त्रिशूली नदी में गिर गई। धाडिंग के एसपी ने बताया कि बस राजबिराज से काठमांडु जा रही थी।
पढ़ें: भारतीय बनकर सेना में भर्ती हुए 3 नेपाली, एक गिरफ्तार, खुलासा- दिए थे पांच लाख रुपये
सुरक्षाबलों ने नदी में गिरे 16 लोगों को बचा लिया, लापता लोगों के लिए तलाशी अभियान जारी है। घायलों को पास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है लेकिन दो यात्रियों की हालत गंभीर है, उन्हें काठमांडु रेफर किया गया है।
पढ़ें: नेपाल के पहले ट्रांसजेंडर दंपती को मिली कानूनी और सामाजिक मंजूरी
पुलिस ने बताया कि प्राथमिक रिपोर्टस में पता चला है कि बस ड्राइवर तेज गति से गाड़ी चला रहा था। सड़क के मोड़ पर उसने अपना संतुलन खो दिया जिसकी वजह से बस नदी में गिर गई।