फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल में शाह की वर्चुअल रैली, कहा- परिवर्तन के रहे हैं मोदी सरकार के छह साल

Tue, 09 Jun 2020 12:00 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
वर्चुअल रैली को संबोधित करते अमित शाह - फोटो : ANI
विज्ञापन

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पश्चिम बंगाल में जन संवाद वर्चुअल रैली के जरिए कार्यकर्ताओं और लोगों को संबोधित कर रहे हैं। इस दौरान वे केंद्र की मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का पहला साल पूरा होने की उपलब्धियां लोगों तक पहुंचाई। यह रैली इसलिए भी अहम है क्योंकि अगले साल राज्य में विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में इसे चुनाव अभियान का शंखनाद माना जा रहा है। यहां पढ़ें अमित शाह के संबोधन की सभी बड़ी बातें-

  • बंगाल में केंद्र की योजना आयुष्मान भारत के लागू न होने को लेकर ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए शाह ने कहा कि बंगाल में जब सत्ता बदलेगी तो शपथ के एक मिनट के अंदर आयुष्मान भारत योजना यहां लागू हो जाएगी।
  • मैं बंगाल की जनता से कहना चाहता हूं कि भले ही भाजपा को देशभर से 303 सीटें मिली हैं, लेकिन मेरे जैसे कार्यकर्ता के लिए बंगाल की 18 सीटों पर मिली जीत अहम है।
  • राजनीति करने के कई मैदान होते हैं, आप तय कर लीजिए, दो-दो हाथ जाएं।
  • जनधन खाते खातों को लेकर शाह ने कहा कि आज इस मुश्किल वक्त में 51 करोड़ लोगों के बैंक खातों में करोड़ों रुपये डाले गए हैं।
  • जब भी जन संवाद का इतिहास लिखा जाएगा, इस वर्चुअल रैली की पहल को जरूर जगह दी जाएगी। कोविड-19 और अम्फान में जान गंवाने वाले लोगों को श्रद्धांजलि।
  • हम उन दलों में से नहीं है जो दस-दस साल सत्ता पर बैठते हैं और शिकायत करते हैं। हम हिसाब-किताब देने में विश्वास रखते हैं।
  • ये छह साल देश में परिवर्तन वाले रहे। ये छह साल 130 करोड़ लोगों के जीवन में परिवर्तन वाले रहे। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है।
  • 2014 से बंगाल में 100 से ज्यादा भाजपा कार्यकर्ताओं ने जान गंवाई है। जब भी बंगाल का इतिहास लिखा जाएगा आपके जिन परिजनों ने जान गंवाई उनका नाम स्वर्णिम अक्षर से लिखा जाएगा।

विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें