फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अल-शबाब के ठिकाने पर अमेरिकी हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
अमेरिका के अधिकारियों के मुताबिक अमेरिकी सैनिकों ने सोमालिया में इस्लामी चरमपंथी समूह अल-शबाब के दो ठिकानों पर छापे मारे हैं।
विज्ञापन


कहा जा रहा है कि साल 1998 में कीनिया और तंजानिया में अमेरिकी दूतावासों पर हुए हमलों के अभियुक्त एक अल-क़ायदा नेता को अमेरिकी सुरक्षा बलों ने लीबिया से गिरफ्तार कर लिया है।

रिपोर्टों के अनुसार नाजीह अब्दुल हामिद अल रुक़ाई उर्फ अनस अल लीबी को लीबिया की राजधानी त्रिपोली के पास से गिरफ्तार किया गया है।

इसके अलावा दक्षिणी सोमालिया में अल-शबाब के एक नेता के ठिकाने पर भी हमला किया गया, लेकिन रिपोर्टों के मुताबिक ऐसा लग रहा है कि ये हमला विफल रहा।

पिछले महीने कीनिया के वेस्टगेट मॉल में हुए हमले में अल-शबाब के चरमपंथी शामिल थे। अल-शबाब ने इसकी ज़िम्मेदारी भी ली थी।

शुरुआती रिपोर्टों में कहा गया था कि अल-शबाब के एक नेता को सोमाली शहर बरावे के पास पकड़ लिया गया है, लेकिन बाद में न्यूयॉर्क टाइम्स अखबार ने कहा कि उसे एक मुठभेड़ में मार गिराया गया और इससे पहले इस ख़बर की पुष्टि हो पाती, अमेरिका की सेनाओं की पीछे हटना पड़ा।
विज्ञापन


विरोधाभासी खबरें

इस बीच एसोसिएटेड प्रेस और रॉयटर्स समाचार एजेंसियों ने सूत्रों के हवाले से ख़बर दी की अमेरिकी सेना अपने लक्ष्य को हासिल करने में विफल रही।

एक अधिकारी ने न्यूयॉर्क टाइम्स अख़बार को बताया कि बरावी पर हुआ हमला सुनियोजित था और इसकी तैयारी करीब 10 दिन पहले की गई थी।

उधर अल-शबाब संगठन ने बीबीसी को बताया कि श्वेत सैनिक नाव से बरावी पहुँचे और विद्रोहियों ने इस हमले को नाकाम बना दिया जिसमें एक विद्रोही मारा गया। संगठन के अनुसार बरावी पर अभी भी विद्रोहियों का कब्ज़ा है।

ब्रिटेन और तुर्की ने अल-शबाब के इस दावे का खंडन किया है कि उसके सैनिक बरावी पर हुए हमले में शामिल थे।

कीनिया हमले के दोषी

इस बीच, कीनिया में पिछले महीने वेस्टगेट मॉल पर हुए हमले के मामले में चार लोगों का नाम सामने आया है।

कीनिया की सेना का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज में अबू बारा अल सूडानी, ओमर नाभन, खतब अल केने और उमेर दिख रहे हैं लेकिन हमले के दौरान ये सभी मारे गए।

इससे पहले सेना ने कहा था कि इस हमले में 10 से 15 चरमपंथी शामिल थे, लेकिन पुलिस प्रमुख का कहना है कि ये संख्या चार से छह तक हो सकती है।

गत 21 सितंबर को वेस्टगेट मॉल पर हुए हमले की ज़िम्मेदारी चरमपंथी समूह अल शबाब ने ली थी और इस हमले में 67 लोगों की मौत हुई थी।

अल-क़ायदा से संबद्ध इस समूह का कहना था कि उसने सोमालिया में कीनियाई सेना की मौजूदगी का बदला लेने के लिए ये हमला किया है।

सीसीटीवी फुटेज

सीसीटीवी फुटेज से पता चलता है कि हमले से पहले ये चारों लोग एक कमरे से मशीनगन लेकर बहुत धीरे से बाहर निकल रहे हैं।

कीनिया के रक्षा विभाग के प्रवक्ता मेजर इमेनुएल चिरचिर ने समाचार एजेंसी रॉयटर्स को बताया, "मैं निश्चित तौर पर कह रहा हूं कि ये लोग आतंकवादी थे। ये सभी हमले में मारे गए।"
विज्ञापन


रॉयटर्स ने मेजर चिरचिर को उद्धृत करते हुए लिखा है कि अल सूडानी सूडान का एक अनुभवी लड़ाकू था और शायद वही इस हमले का नेतृत्व कर रहा था।

मेजर चिरचिर के मुताबिक नाभन अरब मूल का कीनियाई नागरिक था और अल केने सोमालिया का निवासी था और उसका संबंध अल-शबाब से था। उमेर के बारे में अभी ज्यादा कुछ पता नहीं चल सका है।

कीनिया के पुलिस प्रमुख डेविड कीमियो का कहना था कि हमले में चार लोग ही शामिल थे और इनमें से कोई भी भागने में सफल नहीं हो सका।

इससे पहले कीनिया ने कहा था कि पांच हमलावर मारे गए थे और नौ लोगों को हिरासत में लिया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें