फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अफगानिस्तान में बने रहेंगे अमेरिकी सैनिक

विज्ञापन
विज्ञापन
अफगानिस्तान की नई सरकार ने अमेरिकी अधिकारियों के साथ एक नए सुरक्षा समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं जिसके तहत अमेरिकी सैनिक 2014 के बाद भी वहां रुके रहेंगे।
विज्ञापन


इस समझौते पर अफगानिस्तान के नए राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार हनीफ अत्मार ने हस्ताक्षर किए हैं।

हामिद करजई के नेतृत्व वाली पिछली सरकार ने अमेरिका के साथ इस द्विपक्षीय सुरक्षा समझौते यानी बीएसए पर हस्ताक्षर करने से इनकार कर दिया था।

अफगानिस्तान में मौजूद ज्यादातर नेटो सेनाएं इस साल के अंत तक देश छोड देंगी, लेकिन 9800 अमेरिकी सैनिक वहां बने रहेंगे।

लंबे समय से प्रतीक्षित इस समझौते पर अमेरिका की ओर से अफगानिस्तान में अमेरिका के राजदूत जिम कनिंघम ने हस्ताक्षर किए।

साल 2015 के अंत तक अमेरिकी सैनिकों की संख्या आधी रह जाएगी और 2016 के अंत तक अमेरिकी सेनाएं लगभग पूरी तरह से वापस आ जाएंगी।

बीएसए के तहत आतंक विरोधी अभियानों के लिए कुछ विदेशी सेनाओं को देश में रहने की अनुमति मिली हुई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें