अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रप ने एक बार फिर उत्तर कोरिया पर हमला बोला है। उन्होंने सोमवार को कहा कि उत्तर कोरिया आतंकवाद को स्पोंसर रहा है। ट्रंप ने कहा कि उत्तर कोरिया लगातार परमाणु प्रशिक्षण कर रहा है इस पर तुरंत पाबंदी लगनी चाहिए साथ ही ऐसा करने पर दंड मिलना चाहिए। ट्रंप 12 दिन की विदेशी यात्रा के बाद अमेरिका लौटे हैं। उन्होंने कहा कि वह इन दिनों कई विदेशी नेताओं से मिले और उत्तर कोरिया के खिलफ एकजुट होने को कहा।
किम जोंग की तबियत बिगड़ी, नहीं कर पा रहे नया मिसाइल परीक्षण
उन्होंने कहा कि किम जोंग उन उत्तर कोरिया में आतंकवाद को पैदा कर रहा है। बता दें कि उत्तर कोरिया लगातार प्रमाणु प्रशिक्षण कर रहा है। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के मना करने के बाद भी उत्तरी कोरिया अपनी इन हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। हाल ही में कोरिया ने जापान के ऊपर से होते हुए भी एक परमाणु प्रशिक्षण किया था। जिसकी दुनिया भर के देशों ने आलोचना की थी।
वहीं सोमवार को दक्षिण कोरियाई एजेंसी ने कहा कि उत्तर कोरिया हाल ही में एक और लंबी दूरी की मिसाइल का प्रशिक्षण कर सकता है। परमाणु विशेषज्ञ और यूएस अधिकारी उत्तर कोरिया की इस बात की आलोचना कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह ऐसा करके अंतरराष्ट्रीय आतंकवाद को बढ़ावा दे रहा है। विशोषज्ञो ने यह भी कहा कि यूनाइटेड स्टेट ने पहले से उत्तर कोरिया पर इस तरह की पाबंदी लगाई हुआ है।