एक भारतीय अमेरिकी समुदाय के नेता ने कहा है कि भारत और अमेरिका के बीच द्विपक्षीय संबंध पिछले दो दशकों से बहुत ही अच्छे रहे हैं और यदि दोनों देश इसे आगे भी जारी रखना चाहते हैं, तो इसके लिए उन्हें अपने व्यापारिक मतभेदों को हल करने के लिए कदम उठाना होगा।
गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही भारत ने अमेरिका के साथ व्यापारिक संबंधों की दिशा में एक कड़ा कदम उठाते हुए अमेरिका से आयात किए जाने वाले 28 वस्तुओं पर टैरिफ बढ़ा दिया था। इसके बाद राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा था कि भारत का यह रवैया ज्यादा दिनों के लिए स्वीकार्य नहीं होगा।