दुबई में शाही परिवार के करीबी लोगों का कहना है कि शेख मोहम्मद और राजकुमारी हया के बीच पारिवारिक कलह का कारण उनकी 33 वर्षीय बेटी शेखा लतीफा हैं, जिनकी मां शेख की एक दूसरी बीवी हैं। शेखा लतीफा पहले भी कथित तौर पर उनके तौर-तरीकों पर रोकटोक के बाद उन्होंने घर से भागने की कोशिश के चलते विवादों में रह चुकी हैं। उन्हें भारतीय तट के पास यूएई सेना ने एक जहाज से पकड़ा था।