अमेरीका ने उत्तरी इराक़ के कुर्द इलाक़े में और 130 सैनिक सलाहकार भेजे हैं, जो इस्लामिक स्टेट के ख़तरे से निपटने में मदद करेंगे, अमेरीका के रक्षा मंत्री चक हेगल ने ये जानकारी दी है।
कैलिफ़ोर्निया में अमरीकी सैनिकों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि ये सैनिक इस बारे में विस्तार से जानकारी देंगे कि वहाँ क्या हो रहा है।
चक हेगल ने कहा, "मैंने इसके लिए राष्ट्रपति को सिफ़ारिश की थी और अब राष्ट्रपति ने इसे मंज़ूरी दे दी है। हम उत्तरी इराक़ के इरबिल इलाक़े में 130 सैनिकों की टीम भेज रहे हैं, जो वहाँ की स्थिति का आकलन करेंगे।"