फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संविधान संशोधन से पूरी होती हैं मधेसियों की 99 फीसदी मांगें: कोश्यारी

Sat, 05 Mar 2016 09:56 PM IST
एजेंसी/काठमांडू।
विज्ञापन
संसद में बोलते हुए भाजपा नेता भगत सिंह कोश्यारी - फोटो : PTI
विज्ञापन
नेपाल के नए संविधान में किया गया संशोधन आंदोलनरत मधेसियों की 99 फीसदी मांगों को पूरा करता है। यह संशोधन नेपाल में शांति और स्थिरता लाएगा। यह कहना है उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता भगत सिंह कोश्यारी का।
विज्ञापन

 
नेपाली कांग्रेस की काठमांडू में हो रही 13वीं आमसभा में हिस्सा लेने पहुंचे कोश्यारी ने शनिवार को कहा, ‘भारत नेपाल में शांति व राजनीतिक स्थिरता और आर्थिक समृद्धि की ओर बढ़ते हुए देखना
चाहता है।’ उन्होंने कहा कि हाल में हुआ संविधान संशोधन एक सकारात्मक संदेश है।

कोश्यारी ने कहा, ‘संविधान संशोधन के जरिए मधेसियों की 99 फीसदी मांगें पूरी होती हैं। जबकि बाकी एक फीसदी मांगें आपसी बातचीत और समझौतों के जरिए पूरी होगी।’ उन्होंने कहा कि सब कुछ ठीक हो जाएगा और उन्हें यकीन है कि बाकी समस्याएं भी जल्द दूर कर ली जाएंगी।
विज्ञापन


भाजपा नेता ने कहा कि भारत-नेपाल के रिश्तों का रूप सही आकार ले रहा है। भारत में कोई भी राजनीतिक पार्टी सत्ता में क्यों न आए दोनों देशों के रिश्ते हमेशा अच्छे ही रहेंगे। उन्होंने कहा कि भारत नहीं चाहता कि नेपाली नागरिकों को कोई असुविधा या फिर नुकसान पहुंचे। उन्होंने कहा कि भारत को न सिर्फ बदरीनाथ तक बल्कि पशुपतिनाथ तक रेलवे संपर्क बनाना चाहिए।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें