फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूडान में रूस के राजदूत की दिल का दौरा पड़ने से मौत, स्विमिंग पूल में मिली लाश

Fri, 25 Aug 2017 02:17 AM IST
मास्को, न्यूयार्क टाइम्स
विज्ञापन
Migayas Shirinskiy
विज्ञापन
सूडान में रूसी राजदूत मीरगायस शिरिनस्की का शव उनके खार्तून स्थित आवास से बरामद हुआ है। रूस व सूडानी आधिकारिक रिपोर्ट के मुताबिक 60 वर्षीय मीरगायस रूस के ऐसे चौथे राजदूत हैं जो दिसंबर के बाद से देश के बाहर मृत मिले हैं। सूडान के विदेशमंत्री ने रूस के राजदूत की मृत्यु की पुष्टि की।
विज्ञापन


Read Also: दक्षिण सूडान में अगवा किए गए दो भारतीय रिहा, सुषमा ने जताई खुशी 

सूडान पुलिस ने बताया कि मीरगायस का शव उनके आवास के स्विमिंग पूल में पाया गया। हालांकि दूतावास के प्रवक्ता ने बताया कि उनकी मौत स्पष्ट रूप से दिल का दौरा पड़ने से हुई है।

Read Also: दक्षिणी सुडान में दो भारतीयों का समुद्री लुटेरों ने किया अपहरण

पुलिस प्रवक्ता ने भी कहा कि प्रारंभिक जांच के मुताबिक उनकी मौत स्वाभाविक थी। रूस की सरकारी समाचार एजेंसी आरआईए नोवोस्ती ने मास्को में विदेश मंत्रालय के हवाले से बताया कि सूडान में उनके राजदूत को बचाने के लिए डॉक्टरों को बुलाया गया लेकिन वे बच नहीं सके। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें