फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टैंक चाहिए या तोप तो खुल जा 'अलीबाबा'

विज्ञापन
विज्ञापन
चीन की ऑनलाइन शॉपिंग कंपनी अलीबाबा ने अपने आईपीओ से निवेशकों को एक ही दिन में मालामाल बना दिया है। न्यूयॉर्क स्टॉक एक्सचेंज में इसका शेयर 40 प्रतिशत के ज़ोरदार प्रीमियम पर लिस्ट हुआ।
विज्ञापन


अलीबाबा अमरीका की सिलिकॉन वैली से कारोबार करती है और दूसरी ऑनलाइन रीटेल कंपनियों की तरह इसका ज़ोर रीटेल ख़रीदारों पर न होकर बड़े कारोबारियों पर रहता है।

तो आख़िर अलीबाबा पर मिलता क्या-क्या है? इसका जवाब कुछ इस तरह हो सकता है कि अलीबाबा पर आख़िर क्या नहीं मिलता।

ये कंपनी ऑनलाइन मार्केटिंग, क्लाउड कंप्यूटिंग और लॉजिस्टिक सेवाएं तो मुहैया कराती ही है।

टैंक, तोप सब देते हैं अलीबाबा

सेना का साजो सामान आपको आकर्षित करता है। टैंक, तोप, गोला, रॉकेट लॉन्चर खरीदने की हसरत रखते हैं तो अलीबाबा हाज‌िर है।

इस ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर सेना का एक असली टैंक एक लाख 90 हजार डॉलर में मिलता है। सिर्फ टैंक ही नहीं अन्य सैन्य साज़ो सामान भी अलीबाबा आपको दिला सकता है।

वैसे कुछ सौ डॉलर ख़र्च कर इनकी तरह दिखने वाले टैंक, रॉकेट लॉन्चर भी ख़रीद सकते हैं।

जापान से यह ताजा पेशकश है। इसका स्वाद कैसा है? किसे पता। हमें नहीं पता कि इसमें असली बीयर है कि नहीं। हां इतना यक़ीन है कि इसमें कार्बोनेटड सोया सॉल्ट है।

आप विमान ख़रीदने की हसरत रखते हैं तो अलीबाबा यह भी आपको दिला देगा।
विज्ञापन

कार्गों विमान भी देते हैं अलीबाबा

1983 में बना सोवियत कार्गो विमान इसकी साइट पर बिक्री के लिए उपलब्ध था। इसे बोट ग्लाइड कहें या ग्लाइडी बोट। हां, इसे एयरशिप भी कहा जा सकता है।

आप खरीदने की इच्छा रखते हैं तो कीमत देखिए और क्लिक कर ऑर्डर दे डालिए।

इस आकार में अंडा फ्राई कर मिले तो आप खाएंगे कि नहीं। लेकिन अलीबाबा पर यह भी मिलता है।

अपने पालतू जानवर के लिए ताबूत चाहिए तो भटकना छोड़िए, अलीबाबा है न।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें