फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इमरजेंसी लैंडिंग के दौरान विमान में लगी आग, बाल-बाल बचे यात्री

Mon, 27 Jun 2016 11:55 PM IST
एजेंसी/सिंगापुर
विज्ञापन
सिंगापुर एयरलाइन के विमान में लगी आग - फोटो : PTI
विज्ञापन
सिंगापुर एयरलाइंस के विमान में सोमवार को इमरजेंसी लैंडिंग के दौरान आग लग गई। मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, उड़ान संख्या एसक्यू368 रात करीब दो बजकर पांच मिनट पर इटली के मिलान शहर के लिए रवाना हुआ था। उड़ान भरने के दो घंटे बाद पायलट ने विमान के इंजन में तकनीकी खराबी की घोषणा की।
विज्ञापन


एयरपोर्ट अथॉरिटी को भी सूचित किया गया कि विमान में ऑयल लीकेज हो रहा है। इसके बाद विमान को वापस सिंगापुर की ओर मोड़ा गया। लेकिन जैसे ही विमान की लैंडिंग हुई, उसमें आग लग गई। एक यात्री ने बताया कि विमान का दाहिना पंखा जलने लगा।

विमान में क्रू सदस्यों को मिलाकर 222 यात्री सवार थे। सभी की सांसें विमान से उतरने तक अटकी रहीं। आपातकालीन सेवा कर्मचारियों को सभी कर्मचारियों को फौरन सीढ़ियां लगाकर उतारा। अच्छी बात यह रही कि कोई जनहानि नहीं हुई। यात्रियों को दूसरे विमान से बाद में रवाना किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें