दुबई से फिलीपिन्स जा रही महिला ने फ्लाइट में ही बच्ची को जन्म दिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक महिला की डिलीवरी अक्टूबर में होनी थी लेकिन हालात कुछ ऐसे बने की उसकी डिलीवरी हवा में ही करवानी पड़ी है।
बाद में फ्लाइट को इमरजेंसी में हैदराबाद लैंड करवाया गया। हैरान कर देने वाली बात है कि सेबु पेसिफिक एयर ने इस बच्ची को गिफ्ट में फ्री टिकट दी गई है जिसमें वह पूरी जिंदगी मुफ्त में सफर कर सकेगी।
दरअसल दो महीने बाद होने वाली डिलीवरी के चान्स प्लेन में ही बन गए और इत्तेफाक से मौके पर दो नर्स मौजूद थी। इस बीच फ्लाइट अटेंडेंट्स ने फ्लाइट के एक केबीन को डिलीवरी रुम में बदल दिया।