फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाद खत्म करने के लिए अरब देशों ने कतर के सामने रखी 13 शर्तें

Fri, 23 Jun 2017 02:41 PM IST
amarujala.com- presented by: मनीष कुमार
विज्ञापन
विज्ञापन
कतर से कूटनीतिक और राजनयिक रिश्ते खत्म करने वाले अरब देशों ने उसके सामने 13 शर्ते रखी हैं। सऊदी, बहरीन और यूएई का मानना है कि अगर इन शर्तों को कतर स्वीकार करता है, तो उनके संबंध पहले जैसे हो सकते हैं।मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मीडियेटर की भूमिका निभा रहे कुवैत के जरिए कतर को शर्तों की लिस्ट भेजी गई है।
विज्ञापन


इन शर्तों में सीधे तौर पर कतर को कहा गया है कि वो ये ऐलान करे कि वो आतंकी संगठनों से संबंध खत्म कर रहा है, जिसकी सार्वजनिक घोषणा की जानी चाहिए। 

कतर को कहा गया है कि वो मुस्लिम ब्रदरहुड, इस्लामिक स्टेट, अल-कायदा, हिजबुल्लाह, और सीरिया में अल-कायदा की सभी ब्रांच खत्म कर दें। एक शर्त यह भी है कि कतर को तुर्किश मिलिट्री बेस को अपने यहां से खत्म करना होगा, साथ ही अपने यहां अल-जजीरा न्यूज चैनल का प्रसारण भी रोकना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें