फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अफ्रीकी देश आइवरी कोस्ट के शहर पर हमला, 16 की मौत

Mon, 14 Mar 2016 03:22 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : reuters
विज्ञापन
अफ्रीकी देश आइवरी कोस्ट के शहर अबीजान में बंदूकधारियों ने ग्रैंड बासम के बीच रिजॉर्ट पर हमला किया है। आइवरी कोस्ट के राष्ट्रपति ने अलासाने ओवाटारा ने कहा है कि गोलीबारी में 16 लोग मारे गए हैं, जिनमें 14 नागरिक और दो सैनिक हैं। मौके पर पहुंचे राष्ट्रपति ने कहा कि छह हमलावर भी मारे गए हैं।
विज्ञापन


पिछले छह महीनों में चरमपंथियों ने पश्चिमी अफ्रीकी देशों के लोकप्रिय पर्यटक स्थलों को निशाना बनाया है। पिछले साल नवंबर में माली में और इस साल जनवरी में बुरकिना फासो में हमला हुआ था।

चश्मदीदों के मुताबिक कुछ हमलावरों ने ला इतोइले दु सूद होटल में पर्यटकों पर फायरिंग की। अबीजान से क़रीब 40 किलोमीटर दूर ग्रैंड बासम रिज़ॉर्ट पर्यटकों के बीच काफी लोकप्रिय है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें