तालिबान के खिलाफ लड़ाई में अफगानिस्तान दोगुनी स्पेशल फोर्स उतारेगा। अमेरिकी सैन्य जनरलों का दावा है कि इन विशेष सैन्य बलों की बढ़ती ताकत से तालिबान चिंतित है। अधिकारियों के मुताबिक अफगानिस्तान के सबसे कुशल इस बल में नए तैनात सशस्त्र कमांडो आरपीजी-7 रॉकेट लांचर से लैस हैं जो सैकड़ों मीटर दूर टैंक तक को निशाना बना रहे हैं।
बताया जाता है कि अफगानिस्तान के स्पेशल ऑपरेशंस कमांड (एसओसी) में शामिल ये नए सदस्य शीघ्र युद्ध के अग्रिम मोर्चे पर होंगे। यही नहीं अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी और अधिक अमेरिकी सैनिकों को उतारकर युद्ध जीतने की कसम खाई है।
पढ़ें- अफगानियों का पाक के खिलाफ प्रदर्शन, आतंकवाद को सपोर्ट करने पर हैं नाराज
बता दें कि इस साल की शुरुआत में अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी ने सैन्य तैनाती को लेकर अगले चार साल का खाका भी पेश किया था। इसमें सैनिकों की संख्या 17,000 को दोगुना करने के आदेश दिए गए थे। माना जा रहा है कि इन तमाम कवायदों से तालिबान और आईएस के खिलाफ लड़ाई में और तेजी आ सकती है।