फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौलवियों ने आत्मघाती हमलों को बताया 'हराम', एक घंटे बाद ही धमाका, 14 की मौत

Mon, 04 Jun 2018 04:51 PM IST
एजेंसी, काबुल
विज्ञापन
विज्ञापन

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में शीर्ष मौलवियों की एक सभा के नजदीक एक आत्मघाती धमाके में कम से कम 14 लोगों की मौत हो गई। हालांकि इस धमाके से कुछ देर पहले ही मौलवियों ने एक फतवा जारी कर आत्मघाती हमलों को 'हराम' करार दिया था। पुलिस ने इस बात की जानकारी दी।

विज्ञापन


स्थानीय प्रसारणकर्ता टोलो न्यूज के मुताबिक, इस विस्फोट में एक पुलिसकर्मी सहित कम से कम 14 लोगों की मौत हुई है जबकि 17 अन्य घायल हो गए हैं। यह हमला शहर के पश्चिमी हिस्से में विश्वविद्यालयों एवं पुलिस अकादमी के नजदीक हुआ। 

पुलिस एवं अधिकारियों ने बताया कि धमाका काबुल के पालीटेक्निक यूनिवर्सिटी के गेट पर लगभग 11.30 बजे हुआ। यहां परिसर के लोया जिरगा टेंट में पूरे अफगानिस्तान से हजारों मौलवी जमा हुए थे। 
विज्ञापन


यह टेंट काफी बड़ी जगह है जिसका इस्तेमाल अक्सर धार्मिक या सरकारी सभाओं के लिए किया जाता है। टेटोलो न्यूज ने काबुल, पुलिस प्रवक्ता हश्मत स्तानिकजई के हवाले से बताया कि यह आत्मघाती हमला तब हुआ जब मेहमान सभागार से बाहर निकल रहे थे। मारे गए लोगों में अधिकांश नागरिक हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें