फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अफगान सैन्य अड्डे पर विस्फोट से दहली मस्जिद, 27 लोगों की मौत, 57 घायल  

Fri, 23 Nov 2018 04:52 PM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Afghanistan Suicide attack (file Photo)
विज्ञापन

अफगानिस्तान के पूर्वी खोस्त प्रांत में एक अफगान सैन्य अड्डा स्थित मस्जिद शुक्रवार की नमाज के दौरान विस्फोट से दहल गई जिसमें कई सैनिक मारे गए या घायल हो गए। समाचार एजेंसी एएफपी के मुताबिक, इस धमाके में 27 लोग मारे गए जबकि 22 से ज्यादा घायल हो गए। 

विज्ञापन


वहीं खोस्त प्रांत के गवर्नर के प्रवक्ता तालिबान मंगल ने इस विस्फोट में कम से कम 27 लोगों के मारे जाने की पुष्टि की है।  इस विस्फोट की अभी तक किसी ने जिम्मेदारी नहीं ली है। अफगानिस्तान के रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता गफूर अहमद जावेद ने केवल यही पुष्टि की कि इसमें लोग हताहत हुए हैं। 

जावेद ने कहा कि कुछ घायलों को प्रांतीय राजधानी खोस्त स्थित एक अस्पताल भेजा गया है जबकि अन्य को काबुल लाने के लिए चार हेलीकाप्टर भेजे गए हैं। अभी यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि विस्फोट के समय मस्जिद में कितने लोग थे या विस्फोट किस तरह का था।

 
विज्ञापन



गौरतलब है कि इससे पहले मंगलवार(20 नवंबर) को अफगानिस्तान में एक धार्मिक सभा के दौरान आत्मघाती हमला हुआ था। जिसमें 50 से अधिक लोगों की मौत जबकि 80 से अधिक घायल हो गए थे। बताया जाता है कि आतंकियों ने काबुल में पैगंबर मोहम्मद के जन्मदिवस पर आयोजित कार्यक्रम में एकत्रित हुए उलेमा काउंसिल के सदस्यों को निशाना बनाया था। 

इससे पहले बीते गुरुवार (15 नवंबर) को अफगान के पश्चिमी फराह प्रान्त में तालिबान के हमले में 30 पुलिसकर्मी मारे गए थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, तालिबान ने खाकी साफेद जिले में बुधवार देर रात पुलिस की चौकी पर हमला किया था। वहीं जवाबी हवाई हमलों में 17 तालिबानी लड़ाके भी मारे गए थे। 

बता दें कि तालिबान कुछ महीनों से लगभग रोज ही अफगानिस्तान में हमले कर रहा है, जिससे अफगान बल बड़ी संख्या में हताहत हो रहे हैं। प्रशासन रोजाना हताहत हुए लोगों की संख्या जारी नहीं करता लेकिन अनधिकृत आकलन के अनुसार, करीब 45 अफगान पुलिस कर्मी या सैनिक रोजाना मारे जाते हैं या घायल होते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें