अफगानिस्तान के लोगार प्रांत के लोगों ने अमेरिकी के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को बहादुरी का मेडल दिया है। उनको ये मेडल पाकिस्तान के खिलाफ लिए गए साहसिक फैसलों के लिए दिया गया है। यह मेडल हाथ से बनाया गया है।
मेडल पर लिखा है कि ये बहादुरी का सम्मान अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को अफगान नागिरकों के द्वारा दिया जाता है। यह मेडल लोगार प्रांत के अफगान नागिरकों से फंड इकट्ठा करके तैयार किया गया है। जिसे बनाने में 45 हजार अफगानी रुपये(645 डॉलर) का खर्चा आया।
रिपोर्टस के मुताबिक यह 15 ग्राम सोने से बनाया गया है। बहादुरी के मेडल को काबुल में यूएस एंबेसी सौंपा गया है। काबुल में यूएस अंबेडसर जॉन आर बास ने वादा किया कि वो इस मेडल को राष्ट्रपति तक पहुंचाएंगे।
आपको बता दें कि ट्रंप ने ट्विटर पर कहा था कि अमेरिका ने पाकिस्तान को पिछले 15 सालों में 33 बिलियन डॉलर की मदद की लेकिन उसके बदले में पाकिस्तान ने केवल झूठ बोला है और हमारे नेताओं को मूर्ख बनाया है।