अफगानिस्तान में तालिबान ने भीषण तबाही मचाई है। तालिबानी हमलावरों ने पूर्वी गजनी प्रांत में पुलिस चेकप्वाइंटस पर हमला किया। अफगान अधिकारियों के मुताबिक तालिबानी हमले में पुलिस के 9 जवानों की मौत हो गई।
पढ़ें: अफगानिस्तान को लेकर अमेरिका-पाकिस्तान में ‘विश्वास की कमी’
प्रांतीय गवर्नर के प्रवक्ता आरिफ नूरी ने बताया कि तालिबान ने शनिवार को दो पुलिस चेकप्वाइंटस पर हमला किया। इस हमले में पुलिस के दो जवान भी घायल हुए हैं। उन्होंने कहा कि इस हमले में पुलिस के 6 जवान मारे गए और 9 जवान घायल हुए।
पढ़ें: PAK को 'घुटनों' पर लाने के लिए यूएस को चाहिए भारत और अफगानिस्तान का साथ
तालिबान ने इस भीषण हमले की जिम्मेदारी ली है। तालिबान के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद के मुताबिक इस हमले में 14 पुलिसकर्मियों की मौत हुई है जिसमें चेकप्वाइंटस के दो कमांडर भी शामिल हैं। हालांकि अफगान अधिकारियों ने पुलिस के 9 जवानों के मारे जाने की पुष्टि की है।