फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तालिबानी आपसी गुटों में नहीं बनी बात, किया आत्मघाती हमला, 5 की मौत

Wed, 14 Jun 2017 12:57 PM IST
amarujala.com- Presented by:अरविंद कुमार
विज्ञापन
तालिबानियों के आपसी गुटों में नहीं बनी बात, किया आत्मघाती हमला, 5 की मौत - फोटो : ibtimes
विज्ञापन
अफगानिस्तान में एक आत्मघाती हमले में 5 की मौत हो गई और 4 के घायल हो गए। ये हमला तालिबानियों पर किया गया है। दो तालिबानी गुटो में आम राय न बन पाने पर हमलावार ने कार में सवार होकर खुद को बम से उड़ा लिया। अफगानिस्तान के 34 वें प्रांत हेलमंड के ग्रेशेक जिले में इस मुल्ला रसुल द्वारा ये तालिबानी दल चलाया जाता है। 
विज्ञापन


तालिबान गुट ने इस हमले की जानकारी दी है। बता दें कि मुल्ला रसुल और मुल्ला मंसूर में अपना नेता नियुक्त करने को लेकर कोई आम राय नहीं बन पाई जिसके कारण मंसूर ने इस हमले को अंजाम दिया। 

वहीं, मुल्ला रसुल ने बताया कि वे और उनके समर्थकों ने मुल्ला मंसूर को बहुत समझाने की कोशिश की और आम सहमति से अपना नेता नियुक्त करने की बात कही। लेकिन उन्होंने रसुल की बात को दरकिनार कर दिया। माना जाता है कि मुल्ला रसुल के पास सैंकड़ों लड़ाकू है जो दुनिया के दक्षिण और दक्षिण-पूर्व में मौजूद हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें