फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाइव टीवी कैमरे के सामने पत्रकार को लूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
दक्षिण अफ़्रीका के जाने-माने टीवी पत्रकार को जोहानिसबर्ग में लाइव प्रसारण से कुछ ही देर पहले लूट लिया गया। ये पूरा मामला टीवी कैमरे में दर्ज है, जिसमें दिखाया गया है कि दो लोग अचानक मिलपार्क अस्पताल से बाहर खड़े पत्रकार वोयो म्वोको से टोकाटोकी करने लगे।
विज्ञापन


म्वोको ने बताया कि इनमें से एक व्यक्ति ने उनका मोबाइल फ़ोन मांगा और न देने पर उन्हें बंदूक़ दिखाकर डराया गया। कैमरे की मौजूदगी से भी उन्हें कोई फ़र्क नहीं पड़ा। ये घटना उस समय की है जब म्वोको मिलपार्क अस्पताल में इलाज करा रहे ज़म्बिया के राष्ट्रपति के मेडिकल टेस्ट के बारे में लाइव कार्यक्रम में जानकारी देने वाले थे। पुलिस का कहना है कि ये लोग म्वोको का लैपटॉप और कई मोबाइल फ़ोन ले गए और पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

लूट का वीडियो हुआ वायरल

म्वोको ने बताया, "मैं समझ नहीं पाया कि वो लोग अचानक क्यों कैमरे के सामने आ गए जबकि उस वक़्त लाइट जल रही थी और वो इसे देख पा रहे थे।"

इस घटना के कुछ ही देर बाद म्वोको ने ट्वीट कर अपने सकुशल होने की ख़बर दी और एक लिंक भी पोस्ट किया जिसमें लूट होती दिखाई दे रही है।

ये वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो गया। दक्षिण अफ़्रीकी 'नेशनल एडिटर फ़ोरम' ने इस लूट की निंदा की है। फ़ोरम ने बयान जारी कर कहा है, ''दक्षिण अफ़्रीकी में लोग अपराध के साये में जी रहे हैं, लेकिन कैमरे के सामने मीडियाकर्मियों को लूटे जाने से हमारे समाज में अपराध का नया स्तर दिखाता है।''
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें