फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इबोला से भागने वाले अधिकारी बर्खास्त

विज्ञापन
विज्ञापन
लाइबेरिया की राष्ट्रपति एलेन जॉन्सन सिरलीफ ने देश में जारी इबोला संकट के दौरान 'बिना कारण देश से बाहर रहने' वाले दस सरकारी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से बर्खास्त कर दिया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अधिकारियों ने राष्ट्रीय आपदा की घडी में संवेदनहीनता और सरकार के प्रति असम्मान जताया है। इन 10 अधिकारियों को एक महीने पहले सप्ताह भर के भीतर घर वापस लौटने को कहा गया था।

इबोला से प्रभावित देशों में सिएरा लियोन, लाइबेरिया और गुएना शामिल हैं। इसके संक्रमण के कारण अबतक 2,400 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

राष्ट्रपति ने ओबामा से लगाई गुहार

बर्खास्त दस अधिकारियों में दो कमिश्नर, छह सहायक मंत्री और कानून मंत्रालय के दो उप-मंत्री शामिल हैं।

राष्ट्रपति जॉन्सन ने अमरीका के राष्ट्रपति बराक ओबामा से इबोला संकट से निपटने के लिए तत्काल मदद की गुहार लगाई है।

इसके लिए उन्होंने नौ सितंबर को ओबामा को लिखे एक पत्र में कहा, "आपकी सीधी मदद के बगैर हम इबोला के खिलाफ जारी यह जंग हार जाएंगे।"

वहीं विश्व स्वास्थ्य संगठन ने चेतावनी दी है कि लाइबेरिया में इबोला के हजारों और मामले सामने आ सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें