फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांगो में सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, दर्जनों लोगों की मौत

Sun, 01 Oct 2017 04:29 AM IST
एजेंसी/ किंशासा
विज्ञापन
विज्ञापन
डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो में किशांसा के नजदीक सेना का एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। सूत्रों के अनुसार इसमें कई दर्जन लोगों के मरने की आशंका है। नाम नहीं जाहिर करने की शर्त पर हवाईअड्डे के एक अधिकारी ने बताया कि अंतोनोव ट्रांसपोर्ट विमान में कई दर्जन लोग सवार थे।
विज्ञापन


विमान कांगो की राजधानी किंशासा से 100 किलोमीटर दूर नसेले के समीप दुर्घटनाग्रस्त होकर गिर गया। एक स्थानीय अधिकारी ने बताया कि वहां पर कोई भी जीवित व्यक्ति नहीं बचा है। सैन्य हेडक्वार्टर के एक सूत्र ने बताया कि रूस के चालक दल वाला यह विमान दो गाड़ियों, हथियारों और सैन्य कर्मियों को ले जा रहा था। 

किंशासा से उड़ान भरते समय इसमें 20 से 30 लोग सवार थे। एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि सुबह 9 बजे के करीब इस विमान को आकाश से गिरते हुए देखा था, लेकिन उस समय विमान से किसी तरह का धुआं नहीं निकल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें