फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऐसी होंगी मंगल ग्रह की बस्तियां, एलोन मस्क ने शेयर किया वीडियो

Sat, 30 Sep 2017 08:22 AM IST
एजेंसी, एडिलेड
विज्ञापन
spacex
विज्ञापन
अमेरिकी अंतरिक्ष कंपनी स्पेस एक्स दुनिया के बड़े शहरों के बीच लोगों को रॉकेट से सफर कराने की तैयारी कर रही है। कंपनी के संस्थापक एलन मस्क ने कहा कि अगर हम चांद और मंगल पर रॉकेट भेज सकते हैं तो धरती पर लोगों को एक से दूसरे शहर क्यों नहीं भेज सकते?
विज्ञापन


मस्क का कहना है कि रॉकेट के जरिए दिल्ली से टोक्यो का सफर महज 30 मिनट में पूरा हो जाएगा। मस्क ने कहा कि रॉकेट के जरिए हम दुनिया के बड़े शहरों के बीच दूरी तय करने वाले में लगने वाले वक्त को कम कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें- स्पेस X ने पहली बार अंतरिक्ष में भेजा रिसाइकल्ड रॉकेट, स्पेस प्रोग्राम के खर्च में आएगी कमी

उन्होंने कहा कि रॉकेट के जरिए दिल्ली से जापान 30 मिनट और बैंकॉक से दुबई 27 मिनट में पहुंचना संभव होगा। वायुमंडल से बाहर निकलते ही सफर आसान हो जाता है, बाधाएं नहीं होतीं। आप आधे घंटे से भी कम वक्त में लंबी दूरी तय कर सकते हैं। 
विज्ञापन


मस्क ने शुक्रवार को एडिलेड में अंतरिक्ष विशेषज्ञों के बीच कहा कि उनकी कंपनी अगले पांच साल में मंगल पर कार्गो शिप भेजेगी। भविष्य के मंगल मिशन के लिए कंपनी करीब 6 महीने में खास तरह के रॉकेट तैयार करने का काम शुरू करेगी। अभी हमारे पास छोटे रॉकेट हैं, लेकिन नया रॉकेट काफी बड़ा होगा। उम्मीद है कि ये कार्गो शिप अगले पाचं साल में तैयार हो जाएगा।

ये भी पढ़ें- स्पेस एक्स के रॉकेट में विस्फोट, फेसबुक का सैटेलाइट तबाह

उन्होंने कहा कि 2022 में कम से कम दो कार्गो शिप मंगल पर उतारे जाएंगे और यहां पानी की खोज का मिशन पूरा होगा। 2024 में ऐसे ही 4 और शिप लोगों के साथ जरूरी सामान की सप्लाई लेकर वहां भेजे जाएंगे।

Supporting the creation of a permanent, self-sustaining human presence on Mars. https://t.co/kCtBLPbSg8 pic.twitter.com/ra6hKsrOcG— SpaceX (@SpaceX) September 29, 2017
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें