फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इसराइली हमले में गजा की 12 मंजिला इमारत ढही

विज्ञापन
विज्ञापन
गजा में इसराइल की तरफ से जारी हवाई हमले में गजा शहर की एक 12 मंजिला इमारत ध्वस्त हो गई है जिसकी वजह से 10 फलस्तीनी घायल हो गए।
विज्ञापन


एक इसराइली सैन्य अधिकारी का कहना है कि हमास चरमपंथी इस इमारत को कमांड सेंटर के रूप में इस्तेमाल कर रहे थे।

इमारत में रहने वालों कहना है कि उन्हें इसे खाली करने के लिए सिर्फ 30 मिनट की चेतावनी दी गई थी।

गजा की तरफ से भी दर्जनों रॉकेट दक्षिणी इसराइल को निशाना बनाकर छोडे गए हैं। हाल के हफ्तों में 2,090 से ज्यादा फलस्तीनी और 67 इसराइली मारे गए हैं।

इस बीच फलस्तीनी प्राधिकरण के राष्ट्रपति महमूद अब्बास ने इसराइल और हमास को मिस्र में ताजा बातचीत में हिस्सा लेने के लिए कहा है।

मिस्र के विदेश मंत्रालय ने कहा है कि वह मध्यस्थता करने के लिए तैयार है। उन्होंने दोनों पक्षों से तत्काल संघर्ष विराम का आग्रह किया है।

मिस्र की मध्यस्थता वाला युद्ध विराम मंगलवार को टूट गया था। स्वास्थ्य अधिकारियों का कहना है कि शनिवार को गजा पर हुए हमले में कम से कम 10 लोग मारे गए जिसमें दो बच्चे भी शामिल हैं।

इसराइल की ओर से मरने वालों में ज्यादातर सैनिक हैं। इसराइल का कहना है कि ताजा संघर्ष विराम के खत्म होने के बाद से गजा की ओर से 525 रॉकेट दागे गए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें