फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया में आतंकी हमले की बड़ी साजिश नाकाम, 4 लोग गिरफ्तार

Sun, 30 Jul 2017 10:19 AM IST
amarujala.com- Presented by: ऋतुराज त्रिपाठी
विज्ञापन
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलियाई पुलिस AFP के मुताबिक उन्होंने एयरक्राफ्ट को बम से उड़ाने की साजिश को नाकाम कर दिया और चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि यह हमला इस्लामिक आतंक से प्रेरित था । जिसके बाद ऑस्ट्रेलियाई एयरपोर्ट की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। और घरेलू-अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। 
विज्ञापन


AFP कमिश्नर एंड्रयू कॉल्विन ने ऑस्ट्रेलिया के पीएम मैलकॉम टर्नबुल के साथ साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि हमें खबर मिली थी कि सिडनी में कुछ लोग इम्प्रोवाइज्ड डिवाइस के साथ आतंकी हमले की साजिश कर रहे हैं। यह इस्लाम से प्रेरित आतंकवाद है। उन्होंने कहा कि हमे इसकी पूरी तरह जांच की जरूरत है।  

एंड्रयू कॉल्विन ने बताया कि हमें पूरी तरह पता नहीं कि धमाका कब और कहां करना है लेकिन जांच से साफ पता चलता है कि निशाने पर एविएशन डिपार्टमेंट था। वहीं ऑस्ट्रेलिया के पीएम मैलकॉम टर्नबुल ने लोगों से दो घंटे पहले एयरपोर्ट पहुंचने की अपील की जिससे आसानी से सुरक्षा जांच हो सके और यात्रियों को परेशानी न हो। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें