फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

97 साल की जुड़वा बहनों ने एक साथ छोड़ी दुनिया, हुआ था कुछ ऐसा

Mon, 06 Mar 2017 09:21 AM IST
amarujala.com- Presented by: मनीष कुमार
विज्ञापन
विज्ञापन
दुनिया में ऐसे बहुत लोग हैं जो एक साथ जन्म लेते हैं, लेकिन ऐसा बहुत कम देखा गया है कि वे साथ में ही दुनिया छोड़ देते हो। ऐसा ही मामला सामने आया जहां, 97 साल की जुड़वा बहनों की मौत भी एक साथ हुई है। घटना अमेरिका के बारिंगटन की है, जब दोनों बहने जीन हाले और मार्था विलियम्स की मौत अचानक गिरने के बाद ठंड में जम जाने से मौत हो गई।
विज्ञापन


न्यूज एजेंसी एपी की खबर के मुताबिक दोनों जुड़वा बहने अपनी 89 साल की छोटी बहन के घर से डिनर करके लौट रही थी। छोटी बहन दोनों को घर के पास एक जगह पर छोड़ गई। विलियम्स ने जीन को उनके घर छोड़ा और फिर वो जैसे ही अपनी कार कार के पास जाने लगीं तो वे गिर गई।

वो इतनी जोर की गिरी थीं कि खड़ी नहीं हो पा रही थीं। हेले ने विलियम्स की मदद करने की कोशिश करनी चाही। पुलिस का मानना है कि ठंड ज्यादा होने की वजह से हेले अपने गैराज से कंबल लेने गईं और वे भी वहां गिर गईं। 
विज्ञापन


अगले दिन पड़ोसी ने दोनों बहनों को गिर हुआ पाया। नजदीक के अस्पताल में भर्ती करवाया गया लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। बताया जा रहा है कि घटना की रात न्यू इंग्लैंड निवासियों के लिए सबसे ठंडी रात थी, जिसकी भेंट जीन और विलियम्स चढ़ गईं। पुलिस चीफ जॉन लाक्रोस का कहना है कि दोनों की मौत काफी दुख है। उन्होंने कहा कि उनके पोते ने अभी कुछ भी बयान देने से मना किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें