फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तर कोरिया ने किया मिसाइल परीक्षण, जापान के समंदर में गिरी तीन मिसाइलें

Mon, 06 Mar 2017 09:08 AM IST
बीबीसी
विज्ञापन
विज्ञापन
दक्षिण कोरिया ने कहा है कि उत्तर कोरिया की ओर से छोड़ी गई मिसाइल जापान सागर में जाकर गिरी है। दक्षिण कोरियाई सेना के मुताबिक इस अज्ञात मिसाइल का परीक्षण सोमवार को उत्तर कोरिया की चीन की सीमा से लगते टॉन्गचेंग-री इलाके के पास से किया गया।
विज्ञापन


उत्तर कोरिया ने पिछले महीने एक नई तरह की बैलेस्टिक मिसाइल के परीक्षण का दावा किया था। उसका कहना था कि परीक्षण देश के नेता किम जोंग उन की मौजूदगी में किया गया। संयुक्त राष्ट्र ने उत्तर कोरिया के मिसाइल या परमाणु परीक्षण करने पर पाबंदी लगा रखी है। फरवरी में किए गए परीक्षण की संयुक्त राष्ट्र, अमरीका, जापान और दक्षिण कोरिया ने निंदा की थी।

दक्षिण कोरियाई सेना के एक अधिकारी ने कहा कि उत्तर कोरिया ने स्थानीय समयानुसार सोमवार सुबह 7।36 पर यह परीक्षण किया। अधिकारी का कहना था कि परीक्षण कैसा था इसका पता लगाया जा रहा है। टॉन्गचेंग-री में सोहे सैटेलाइट लांचिंग स्टेशन है। हाल के समय से यहां की गतिविधियां जापान के लिए चिंता का विषय बन गई हैं।
विज्ञापन


उत्तर कोरिया बार-बार कहता रहा है कि उसका अंतरिक्ष कार्यक्रम शांति के लिए है। लेकिन यह माना जाता है कि वह अमरीका पर हमला करने में सक्षम इंटरकांटिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल का निर्माण कर रहा है। यह भी माना जाता है कि वह मिसाइल में इस्तेमाल होने लायक परमाणु हथियार बना रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें