फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाजार में आने से पहले अगले iPhone ने बनाया 86 साल के बुजुर्ग को अरबों का मालिक

Fri, 14 Jul 2017 11:52 AM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा
विज्ञापन
विज्ञापन
विश्व प्रसिद्ध स्मार्टफोन निर्माता कंपनी एप्पल आईएनसी ने एक 86 साल के वृद्ध  को अरबपति बना दिया है। यह सब एप्पल के नए आईफोन के कारण हुआ है। ताइवान की सेमीकंडक्टर बनाने वाली कंपनी टीएसएमसी के शेयर में पिछली साल के मुकाबले 27 फीसदी का इजाफा हुआ है। 
विज्ञापन


जिसके बाद दुनिया की सबसे बड़ी चिप बनाने वाली कंपनी के चेयरमैन मोर्रिस चैंग का अपना मुनाफा एक बिलियन के ऊपर पहुंच गया है। बूमबर्ग बिलिनयर इंडेक्स की रिपोर्ट के अनुसार 86 साल के चैंग और उनके परिवार का मुनाफा 0.5 फीसदी है। हालांकि कंपनी के प्रवक्ता एलिजाबेथ सन ने कंपनी के नेट वर्थ पर कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया। 

गुरुवार को बाजार बंद होने पर ताइवान चीप कंपनी ने अपना बयान जारी किया। उसने कहा कि पिछले तीन महीनों में कंपनी का मुनाफा 66.3 बिलियन डॉलर पर आ चुका है। वहीं जानकारों का अनुमान है कि कंपनी की औसत कमाई 66.9 बिलियन डॉलर होगी। 
विज्ञापन


वहीं ताइवान स्टॉक एक्सचेंज में कंपनी एक मजबूद स्थिति में है। जबकि दूसरे नंबर पर आईफोन एसेंबल करने वाली कंपनी फॉक्सॉन टेक्नोलॉजी ग्रूप है। फॉक्सॉन ग्रूप के बिजनेश में 52 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें