सीरियाई राजधानी दमिश्क के पास विद्रोहियों के नियंत्रण वाले दौमा शहर में हुए सरकारी बलों के हवाई हमलों में कम से कम 80 लोगों के मारे जाने की खबर है।
ब्रिटेन स्थित संस्था 'सीरियन ऑबजरबेट्री फॉर ह्यमून राइट्स' का कहना है कि इन हमलों में लगभग 200 लोग घायल भी हुए हैं। एक वीडियो सामने आया है जिसमें हमलों के बाद का वीडियो बताया जा रहा है।
इस वीडियो में हमलों में तबाह हुए बाजार और उसके आसपास की इमारतों को दिखाया गया है। सरकारी बल दौमा और उसके आसपास के इलाकों में हाल के दिनों में लगातार विद्रोहियों को निशाना बनाते रहे हैं।