अफगानिस्तान में सुरक्षाबलों ने एक बार फिर आतंकियों को सबक सिखाया है। आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक अफगानिस्तान के लोगर प्रांत में स्पेशल फोर्स के साथ मुठभेड़ में 8 आतंकी मारे गए। प्रांतीय गवर्नर के प्रवक्ता सलीम सलाह ने शिन्हुआ को बताया कि इस मुठभेड़ में तालिबानी नेता मुख्तार भी मारा गया।
पढ़ें: अफगानिस्तान: तालिबान ने पुलिस चौकियों पर किया हमला, 9 जवानों की मौत
सेना ने करवार जिले में रविवार को यह ऑपरेशन चलाया था। सलीम के मुताबिक इस ऑपरेशन में आतंकियों के पास से हथियार बरामद किये गए हैं और उन्हें सीज कर दिया गया है। आपको बता देंं कि अफगानिस्तान में तालिबान और आईएसआईएस लगातार आतंकी हमले करते हैं।
पढ़ें: अफगानिस्तान की क्षमताओं को मजबूत करने में मदद करे भारत: अमेरिका
शनिवार को तालिबानी हमलावरों ने पुलिस चेकप्वाइंटस पर हमला किया था जिसमें पुलिस के 9 जवान मारे गए थे। वहीं तालिबान ने यह दावा किया था कि इस हमले में 14 पुलिस के जवान मारे गए।