पिछले एक महीने के दौरान बिहार से नेपाल के स्थानीय पबों में शराब पीने पहुंचे 70 लोगों को पुलिस हिरासत में ले चुकी है। पुलिस के अनुसार बिहार में शराबबंदी के कारण लोग यहां शराब पीने पहुंच रहे हैं। रौटहट जिला पुलिस कार्यालय ने कहा कि राज्य में शराब पर प्रतिबंध लगने के कारण लोग शराब पीने के लिए यहां आने लगे हैं।
शनिवार को पुलिस ने एक गांव के बाहर नौ लोगों को पकड़ा। ये लोग सीतामढ़ी के रहने वाले थे। डीएसपी एनके भंडारी ने कहा कि अब तक कुल 70 लोगों को हिरासत में लेने के बाद उन पर 1000 रुपये जुर्माना और शपथ पत्र लेने के बाद रिहा किया जा चुका है। शपथ में लोगों ने कहा है कि वे फिर शराब पीने के लिए नेपाल नहीं आएंगे।