फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काठमांडू जा रहा हेलीकाप्टर दुर्घटनाग्रस्त, 7 लोगों की मौत

Mon, 08 Aug 2016 10:01 PM IST
अमर उजाला /काठमांडू
विज्ञापन
विज्ञापन
नेपाल में सोमवार को गोरखा जिले से काठमांडू जा रहा एक हेलीकाप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो  गया, जिसमें सवार सभी सात लोगों की मौत हो गई।  हेलीकाप्टर नुवाकोट के वेतनी स्थित चुच्चे भिर मे दुर्घटनाग्रस्त हुआ।
विज्ञापन


नागरिक उड्डयन प्राधिकरण के खोज और उद्धार केंद्र के अनुसार पांच दिन पहले शिशु को जन्म देने वाली महिला प्रिति गुरुङ्ग को इलाज के लिए काठमांडू लाने के लिए एक हेलीकाप्टर सोमवार को फिलिम गांव गया था।

गुरुङ्ग शिशु को जन्म देने के बाद से बीमार चल रही थी। फिशटेल एयर का नाइन ए-एकेए हेलीकाप्टर का काठमांडू स्थित त्रिभुवन एयरपोर्ट के नियंत्रण कक्ष के साथ सोमवार दोपहर 12 बजकर 32 मिनट पर अंतिम संपर्क हुआ था।
विज्ञापन


गृह मंत्रालय के स्पोक्स पर्सन यादव प्रसाद कोइराला के अनुसार दुर्घटना में 7 लोगो की मौत हो गई है। दुर्घटना में हेलिकाप्टर पायलट क्याप्टेन रंजन लिम्बु, स्टाफ नर्श निशा तामाङ्ग, लक्ष्मी गुरुङ्ग, कितमान गुरुङ्ग, आसामी गुरुङ्ग, 19 वर्षीय प्रिति गुरुङ्ग और उनका 5 दिन का नवजात शिशु की मौत हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें