ब्राजील के अमेजन क्षेत्र में जेल में कैदियों के बीच हुए दंगे में 60 लोगों की मौत हो गई। अमेजन के स्थानीय सुरक्षा सचिव सर्गियो फोंटेस ने कहा कि अमेजन राज्य की राजधानी मानाउस जेल में दंगा दो गुटों के बीच हुआ था।
प्रारंभिक रिपोर्ट के मुताबिक 60 शवों की बरामदगी हो चुकी है। ब्राजील की जेलों में दंगा आम बात है। 2014 की समाप्ति तक तकरीबन 622000 लोग ब्राजील की जेलों में बंद हैं।