फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंडोनेशिया में हुई नाव दुर्घटना में 17 लोग अभी भी लापता

Mon, 02 Jan 2017 06:18 PM IST
एजेंसी/ जकार्ता
विज्ञापन
विज्ञापन
रविवार को इंडोनेशिया में हुई नाव दुर्घटना में 23 लोगों की मौत हो गई थी मगर इसमें लापता हुए 17 लोगों का अभी तक कोई पता नहीं चल पाया है। सोमवार को लापता हुए 17 लोगों की तलाश फिर से शुरू कर दी गई।
विज्ञापन


जकार्ता से टिडुंग को जाने वाली जाहरो एक्सप्रेस नाव में 260 से अधिक लोग सवार थे जिसमें आग लगने की वजह से 23 लोगों की मौत हो गई थी।

टिडुंग, केपुलौन सेरिबु श्रृंखला में एक रिसॉर्ट द्वीप है। स्थानी मीडिया के अनुसार, अधिकतर यात्री इंडोनेशिया के थे जो नया साल की छुट्टी पर जश्न मनाने जा रहे थे।

जकार्ता खोज और राहत दल के एक अधिकारी डिटो ने बताया कि कम से कम पांच जहाज और कुछ स्पीडबोट्स व रबर बोट्स खोज में लगा दिए गए हैं। डिटो ने बताया कि बचाए गए 224 यात्रियों में से 32 लोगों का तीन अस्पतालों में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें