पूर्वी सीरिया में आईएस की जेल पर अमेरिका ने हवाई हमला किया है। समाचार एजेंसी एएफपी के मुताबिक इस हमले में 57 लोगों के मौत की खबर आ रही। बताया जा रहा है अमेरिकी सेना ने पूर्वी सीरिया की जेल पर ड्रोन हमला किया।
सीरिया जेल अधिकारियों के मुताबिक सीरिया के अल-मायादीन शहर की एक ईमारत को आईएस की जेल के तौर पर इस्तेमाल किया जा रहा था। अमेरिका ने जेल पर हवाई हमला बोला जिसमें 57 लोगों के मौत हो गई है।
हमले में मारे गए लोगों में 42 कैदी और 15 टैररिस्ट शामिल हैं।बता दें कि पिछले माह भी अमेरिका ने सीरिया के दो प्रांतों में इस्लामिक आतंकियों पर हमला किया था। इस हमले में करीब 420 नागरिक मारे गए।
#BREAKING 57 dead in US-led air strikes on IS prison: monitor
— AFP news agency (@AFP) June 27, 2017