फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आतंकियों ने 33 को मारा, सैकड़ों अगवा

विज्ञापन
विज्ञापन
नाइजीरिया में बोको हराम के संदिग्ध चरमपंथियों ने 33 लोगों की हत्या कर दी है और कम के कम 100 लोगों को अगवा कर लिया है। वहां से बचकर भाग आए एक व्यक्ति ने बीबीसी को ये जानकारी दी है।
विज्ञापन


उन्होंने बीबीसी को बताया कि बोको हराम के संदिग्ध चरमपंथियों ने गुमसुरी गांव से युवकों, महिलाओं और बच्चों को अगवा किया है। ये घटना रविवार की है, लेकिन इसका पता गुरुवार को उस समय चला, जब ये व्यक्ति उनके चंगुल से बचकर मैदुगुरी शहर पहुंचा।

इस व्यक्ति ने बताया कि जब वे अपने गांव पहुंचे तो उन्होंने 33 लोगों को शव को दफ़नाने में मदद की और घर-घर जाकर ये पता करने की कोशिश की कि कितने लोग लापता है। इस व्यक्ति के बयान की पुष्टि एक स्थानीय अधिकारी ने बीबीसी हौसा से की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

116 नाइजीरियाई चरमपंथियों की हत्या

इस बीच समाचार एजेंसी एएफपी के मुताबिक कैमरुन की सेना ने कहा है कि उन्होंने 116 नाइजीरियाई चरमपंथियों को मार दिया है, जिन्होंने उसके ठिकाने पर हमला किया था। लोगों ने बीबीसी को बताया है कि हथियारबंद चरमपंथियों ने अमचिदे के सीमावर्ती शहर पर बुधवार को हमला किया। ये चरमपंथियों दो गाड़ियों पर सवार थे और कई पैदल भी थे।

उन्होंने बाज़ार के इलाक़े पर हमला किया और दुकानों के साथ-साथ 50 से ज़्यादा घरों को आग लगा दी। अभी तक किसी संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है, लेकिन अधिकारियों ने इस हमले के लिए बोको हराम के चरमपंथियों को जिम्मेदार ठहराया है।

सिर्फ इस साल चरमपंथी हिंसा में दो हजार से ज़्यादा लोग मारे गए हैं। इनमें से ज़्यादातर लोग पूर्वोत्तर नाइजीरिया में मारे गए, जो कैमरून से लगा सीमावर्ती इलाका है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें