फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लंदन: आग से खाक हुई बिल्डिंग, मरने वालों की संख्या हुई 30

Sat, 17 Jun 2017 12:30 AM IST
amarujala.com- Presented by: मुकेश झा
विज्ञापन
विज्ञापन
ब्रिटेन के पश्चिमी लंदन में बुधवार को 24 मंजिला भवन में भीषण आग लग जाने के कारण मरने वालों की संख्या शुक्रवार को 30 पहुंच गई। अभी भी कई लोग लापता हैं। मरने वालों की संख्या 100 से अधिक हो सकती है।  
विज्ञापन


मेट्रोपोलिटन पुलिस के कमांडर स्टुअर्ट कुंडी ने कहा कि हम जानते हैं कि तकरीबन 30 लोगों की मौत हो चुकी हैं। उनके शवों को निकाल लिया गया है लेकिन कई और शव इमारत के मलबे में दबे हैं। हादसे में मृतकों की संख्या बढ़ सकती है।

लेटीमर रोड पर लैनकेस्टर पश्चिमी एस्टेट में स्थित ग्रेनफेल टॉवर के 120 फ्लैट में आग लगने के समय लगभग 600 लोग थे, जिसमें कई लोग हादसे के समय सो रहे थे। प्रधानमंत्री थरेसा मे ने आग लगने के मामले की पूर्ण सार्वजनिक जांच के आदेश दे दिए हैं। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें