फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जापान में भू-स्खलन, 39 मौतें

विज्ञापन
विज्ञापन
जापान के हिरोशिमा प्रांत में हुए भू-स्खलन में कम से कम 39 लोगों की मौत हो गई है और सात लोग अभी भी लापता हैं।
विज्ञापन


अधिकारियों के अनुसार हिरोशिमा शहर के बाहर पहाड़ों के पास ये भू-स्खलन हुआ जिसमें कई घर इसकी चपेट में आए हैं।

मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को इलाक़े में एक महीने के बराबर की बारिश सिर्फ चौबीस घंटे में ही हो गई जिसके कारण भू-स्खलन हुआ है।

घटनास्थल से मिल रही तस्वीरों में टूटे घर, दबे हुए लोग और राहत टीमों को देखा जा सकता है। बीबीसी के रुपर्ट विंगफिल्ड हेस का कहना है कि मारे गए लोगों में कई बच्चे भी हैं।

मरने वालों में एक राहतकर्मी भी है जो राहत कार्य के दौरान हुए भू-स्खलन में मारा गया।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें