फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रिटेन में वीजा उल्लंघन करने पर 38 भारतीय गिरफ्तार, लगा 20 हजार पाउंड का जुर्माना

Sun, 23 Apr 2017 09:41 PM IST
amarujala.com - Presented By: अनंत पालीवाल
विज्ञापन
विज्ञापन
ब्रिटेन के आव्रजन अधिकारियों ने वीजा उल्लंघन के मामले में नौ महिलाओं समेत 38 भारतीयों को हिरासत में लिया है। इन लोगों को लिसेस्टर में दो कपड़ा बनाने वाली कंपनियों में छापे के दौरान गैरकानूनी रूप से काम करते हुए पाया गया है।
विज्ञापन


बताया गया है कि इनके पास वैध वीजा भी नहीं था। यूके होम ऑफिस इमिग्रेशन एन्फोर्समेंट टीम ने पिछले हफ्ते इंग्लैंड के पूर्वी मिडलैंड क्षेत्र स्थित एके क्लोदिंग लिमिटेड और फैशन टाइम्स यूके लिमिटेड में छापेमारी की थी।

इस दौरान एक अफगान व्यक्ति समेत 38 भारतीयों को गिरफ्तार किया गया। इनमें से 31 लोगों की वीजा अवधि समाप्त हो चुकी थी जबकि सात व्यक्तियों ने गैरकानूनी रूप से देश में प्रवेश किया था और उनमें से एक वीजा शर्तों का उल्लंघन कर काम करते हुए पाया गया। दोनों कंपनियों पर प्रत्येक गैरकानूनी कामगार के लिए 20000 पाउंड का जुर्माना लगाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें