फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नॉर्थ कोरिया ने फिर US को चेताया, हमारी सेना एक ही झटके में डुबो देगी युद्धपोत

Sun, 23 Apr 2017 07:47 PM IST
amarujala.com, Presented By : अजय कुमार सिंह
विज्ञापन
किम जोंग उन ( फाइल फोटो)
विज्ञापन
उत्तर कोरिया ने रविवार को फिर अमेरिका को चेतावनी देते हुए कहा कि हमारी सेना अमेरिकी विमानवाहक को डूबा देने के लिए तैयार है। गौरतलब है कि जापान के दो विध्वंसक जहाजी बेड़े पश्चिमी प्रशांत क्षेत्र में अमेरिकी समाघात समूह यूएस कार्ल विंसन के साथ सैन्य अभ्यास में शामिल किए गए हैं। रोडोंग सिनमन अखबार ने लिखा है कि कोरिया अमेरिकी युद्धपोत यूएसएस कार्ल विन्सन को एक ही हमले में उड़ा देगा।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-वीडियो में अमेरिकी शहर पर गिरती दिखी उत्तर कोरिया की मिसाइलें, मुस्कुराता रहा तानाशाह
छपे लेख में अमेरिकी युद्धपोत की तुलना एक भद्दे जानवर से की गई है। अखबार ने लिखा है, 'हमारी क्रांतिकारी सेना परमाणु ऊर्जा से चलने वाले अमेरिकी युद्धपोत को एक ही हमले में नेस्तनाबूद करने के लिए तैयार है। वहीं अमेरिका के उपराष्ट्रपति माइक पेंस ने एक बार फिर उत्तर कोरिया को चेतावनी दी है।

आस्ट्रेलिया पहुंचे पेंस ने शनिवार को कहा कि उत्तर कोरिया को किसी तरह की गलतफहमी नहीं पालनी चाहिए। उनका विमानवाहक पोत कार्ल विन्सन अगले कुछ दिन में जापान के समुद्र में तैनात हो जाएगा। पेंस ने यह भी कहा कि दुनिया के इस क्षेत्र में हमारे हितों एवं हमारे सहयोगियों की सुरक्षा के लिए अमेरिका के पास पर्याप्त संसाधन और जवान हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-हम क्या कर सकते हैं ये हमने सीरिया में दिखा दिया, नार्थ कोरिया समझें इशाराः अमेरिका
गौरतलब है कि उत्तर कोरिया के मिसाइल परीक्षणों के बाद और उसके छठे परमाणु परीक्षण के लिए तैयार होने की आशंका के बाद से हाल के सप्ताहों में अमेरिका और उत्तर कोरिया के बीच तनाव बढ़ गया है। अमेरिकी नौसेना ने 8 अप्रैल को कहा था कि उसने यूएसएस कार्ल विन्सन विमानवाहक पोत के नेतृत्व में नौसेना के एक लड़ाकू समूह को सिंगापुर के समुद्री क्षेत्र से होकर ‘उत्तर की ओर रवाना’ किया है जो उत्तर कोरिया को रोकने के तौर पर एक ‘दूरदर्शी कदम’ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें