फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमनः हवाई हमलों में 36 की मौत, 100 घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सऊदी समर्थित गठबंधन सेना के लड़ाकू विमानों ने यमन की राजधानी सना में गोलाबारी की है। अधिकारियों के अनुसार इस हमले में 36 लोगों के मारे जाने की आशंका है, साथ ही करीब 100 लोग घायल हुए हैं।
विज्ञापन


खबरों के अनुसार यह गोलाबारी एक गोदाम में हुई जहां पहले से ही हथियार रखे हुए थे। खबरों के अनुसार सऊदी सीमा के नजदीक उत्तरी प्रांत हज्जाह में भी हवाई कार्रवाई को अंजाम दिया गया। इसमें कम से कम 40 लोगों के मारे जाने की खबर है, जिसमें से अधिकतर आम नागरिक हैं।

एक स्थानीय निवासी ने आरोप लगाया, ''हूथी विद्रोही इस इलाके से देश की सीमा पर गोलीबारी कर रहे थे। लेकिन गठबंधन सेना के लड़ाकू विमानों ने उनको मारने की जगह हम पर ही बम गिरा दिए।''
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यालय को बनाया निशाना

हज्जाह में हुई गोलाबारी के बाद लड़ाकू विमानों ने सना में विशेष सुरक्षा बलों के मुख्यालय को भी निशाना बनाया। विद्रोही नियंत्रित स्वास्थ्य मंत्रालय ने मरने वाले सैनिकों की संख्या की पुष्टि की है।हालांकि हमले में बचने वाले एक सैनिक ने आशंका जताई है कि मारे गए लोगों में से कई आम नागरिक भी हो सकते हैं।

बंद हो रहे हैं अस्पताल
विश्व स्वास्थ्य संगठन के महानिदेशक डॉ मार्गरेट चेन के अनुसार पिछले दो महीनों से चल रही हवाई कार्रवाई में दो हज़ार लोगों की मौत हो चुकी है और करीब आठ हजार लोग घायल हुए हैं। साथ ही करीब 75 लाख लोग ऐसे हैं जिन्हें तुरंत चिकित्सा की जरूरत है। उन्होंने कहा, ''देशभर में मौजूद अस्पताल अपने आपातकालीन ऑपरेशन रूम और आईसीयू बंद कर रहे हैं। उनके पास कर्मचारी और जेनरेटर चलाने के लिए ईंधन ही नहीं है।''

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें