फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पापुआ हमले में 31 लोगों की मौत, एक घायल : इंडोनेशिया पुलिस

Wed, 05 Dec 2018 04:50 AM IST
एजेंसी, जयपुरा (इंडोनेशिया)। 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

इंडोनेशिया के अशांत पापुआ प्रांत में सुरक्षा बल अलगाववादी हमलों में मारे गये 31 निर्माण श्रमिकों के शव बरामद करने का प्रयास कर रहे हैं। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

विज्ञापन


पापुआ पुलिस के प्रवक्ता सूरयादी दियाज ने बताया कि नडुगा जिले के एक सुदूर पहाड़ी गांव में सरकारी पुल निर्माण परियोजना पर बंदूकधारियों ने हमला कर रविवार को 24 श्रमिकों की हत्या कर दी थी। 

कई प्रत्यक्षदर्शियों की रिपोर्ट का हवाला देते हुए दियाज ने बताया कि आठ अन्य श्रमिक स्थानीय सांसद के आवास की ओर भाग गए थे लेकिन एक सशस्त्र समूह एक दिन बाद आया और उनमें से सात की हत्या कर दी। आठ बच निकलने में सफल रहे और शेष लापता हैं।
विज्ञापन


दियाज ने बताया कि सरकार के तेज गति से विकास करने के दौरान हाल ही में सशस्त्र आपराधिक समूह का यह सबसे बुरा हमला सामने आया है। उन्होंने बताया कि सुरक्षा बल सभी 31 शवों को बरामद करने का प्रयास कर रहे हैं। हालांकि शव बिखरे पड़े हैं और उनकी सुरक्षा में जवान तैनात हैं। यह इलाका अलगाववादियों का मजबूत गढ़ है।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें