फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तुर्की में ‘दुर्घटनावश’ तोप का गोला फटने से 25 सैनिक जख्मी, सात लापता

Sat, 10 Nov 2018 01:14 PM IST
भाषा, दियाबकीर
विज्ञापन
प्रतिकात्मत तस्वीर
विज्ञापन

तुर्की में शनिवार को ‘दुर्घटनावश’ एक तोप का गोला फटने से कम से कम 25 सैनिक घायल हो गए जबकि सात सैनिक लापता हैं। रक्षा मंत्रालय के सूत्रों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह धमाका देश के दक्षिण-पूर्व इलाके में ईरान और इराक की सीमा से लगे प्रांत हक्कारी के सुंगू इलाके में बने एक सैन्य शिविर में ‘दुर्घटनावश’ हुआ। 

विज्ञापन


उस समय सैनिक तोप चला रहे थे। यह पता नहीं चल सका है कि ये सैनिक किसी अभियान में शामिल थे या सैन्याभ्यास कर रहे थे। घटना में घायल 25 सैनिकों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सरकार ने मामले की जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें