इसराइली सेना की हमास के चरमपंथियों के खिलाफ जारी जमीनी कार्रवाई में 24 फलस्तीनी मारे गए हैं। एक इसराइली सैनिक भी मारा गया है।
गुरुवार रात को तोपों की गोलाबारी के साथ गजा में दाखिल हुए हजारों इसराइली सैनिकों का कथित उद्देश्य हमास की सुरंगों को तबाह करना है।
इसराइल के प्रधानमंत्री बिन्यामिन नेतन्याहू का कहना है कि जमीनी कार्रवाई को और व्यापक किया जाएगा।
दस दिन से इसराइल और हमास के चरमपंथियों के बीच जारी संघर्ष में इसराइल करीब 2000 हवाई हमलों के बावजूद वह हमास को इसराइली शहरों पर रॉकेट हमले करने से नहीं रोक पाया है।